आर्थिक प्रताड़ना गिरोह के तीन शातिर को पुलिस ने धर दबोचा

पूर्व वर्तमान (अमन राय): पूर्व बर्दवान के मंतेश्वेर थाना की पुलिस ने तीन ऐसे शातिर को धर दबोचा है जो पहले तो वह भोले भाले लोगों का बैंक खाता खुलवाते इसके बाद उनके जरूरी दस्तावेज अपने पास ही रख लेते. खाते के एटीएम चेक बुक पासबुक इत्यादि. यह शातिर लोगों के बैंक खाते से सरकारी अनुदान की रकम को निकाल लेते थे. पुलिस को इस गिरोह के खिलाफ शिकायत मिलती है और पुलिस इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करती है. पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इनसे 38 एटीएम कार्ड पचास हजार नगद एक लैपटॉप और एक मोटरसाइकिल के अलावा और कई दस्तावेज भी बरामद की है. पुलिस इस मामले की और तफ्तीश कर रही है और यह पता लगा रही है कि इस पूरे गैंग में कितने शातिर है और इन लोगों ने कितने लोगों को अपना ठगी का निशाना बनाया है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?